शादी समारोह में सिलेंडर में आग लगने से युवती झुलसी, अस्पताल में भर्ती

, हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक शादी समारोह में सिलेंडर में अचानक आग लगने से खाना बना रही एक युवती झुलस गई। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला प्रहलाद नगर में निवासी अर्जुन ठाकुर के घर में मंगलवार शाम कोशादी का कार्यक्रम चल रहा था। रिश्तेदारों के लिए खाना बनाया जा रहा था, तभी गैस पाइप से रिसाव के कारण घरेलू सिलेंडर में अचानक आग लग गई।
आग की चपेट में आने से अर्जुन ठाकुर की बहन किरन के हाथ झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। झुलसी हुई युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शादी समारोह में खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से युवती झुलसी है।












