ATMS College of Education Menmoms
News

शादी का झांसा देकर तीन बच्चों की मां से किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमैल कर 2.50 लाख रुपए वसूले

शादी का झांसा देकर तीन बच्चों की मां से किया रेप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमैल कर 2.50 लाख रुपए वसूले

, हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी युवक ने पड़ोस में रहने वाली तीन बच्चों की मां को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और रेप कर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 2.50 लाख रुपए वसूल किए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ के एक मौहल्ले निवासी पीड़िता ने बताया कि उसका पति सऊदी अरब में नौकरी करता है और वह अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। महिला का मायका कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में है। मायके के पड़ोस में रहने वाला वसीम अक्सर घर आता-जाता था और घरेलू कामों में मदद करता था।

जान-पहचान बढ़ने पर युवक उसकी ससुराल में भी आने लगा। युवक ने मीठी बातों में फंसाकर उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने घर में अकेला पाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने चुपके से अश्लील वीडियो भी बना ली। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो पति और परिजन को भेजने तथा सोशल मीडिया पर करने की धमकी दी।
डर के कारण पीड़िता चुप रही और आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपी ने उससे करीब 2.50 लाख रुपये भी वसूल लिए। 20 जनवरी 2026 की रात आरोपी उसके घर पहुंचा और दरवाजा पीटते हुए जबरन घुसने की कोशिश की। शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page