कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो बच्चों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार दो बच्चों की दर्दनाक मौत , मचा कोहराम
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
धौलाना थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसा मसूरी-गुलावठी मार्ग पर पिपलेहड़ा गांव के पास हुआ। मृतकों में एक 20 वर्षीय युवक और 14 वर्षीय किशोर शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक बाइक पर सवार दोनों युवक किसी काम से जा रहे थे। पिपलेहड़ा के पास पीछे से आ रहे कैटर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।











