ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

कार सवार भाजपा विधायक के भतीजे सहित तीन की सड़क दुर्घटना में मौत

हापुड़/ गुलावठी।
मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर सोमवार देर रात अनियंत्रित क्रेटा कार डिवाइडर से टकराकर सड़क के दूसरी ओर ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार मेरठ के अंकित त्यागी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। अंकित भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष संजय त्यागी का इकलौता पुत्र व एमएलसी अश्वनी त्यागी का भतीजा है। अन्य मृतकों में अंकित का पीएसओ और उन्हीं के द्रोण अस्पताल का डाक्टर शामिल है। सभी लोग पोल्ट्री फार्म देखकर मेरठ लौट रहे थे। अंकित व डा. आशुतोष घर के इकलौते बेटे थे।

बुलंदशहर हुआ हादसा
सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर सफेद रंग की क्रेटा कार बुलंदशहर से मेरठ की ओर जा रही थी। कार जैसे ही गुलावठी क्षेत्र के चिड़ावक कट के पास पहुंची तो अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर से उछलकर दूसरी ओर पहुंच गई और ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस व एनएचएआइ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। थाना गुलावठी पुलिस, दमकल व अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवायां जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के डिफेंस एन्कलेव निवासी 37 वर्षीय अंकित त्यागी पुत्र संजय त्यागी, उनके पीएसओ महेश कुमार निवासी जसनावली खुर्द कोतवाली देहात बुलंदशहर व रोहटा थाना क्षेत्र के डालमपुर निवासी 38 वर्षीय डा. आाशुतोष के रूप में हुई। आशुतोष संजय त्यागी के द्रोण हास्पिटल सरधना में चिकित्सक थे। संजय के पिता भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं, जबकि चाचा अश्वनी त्यागी एमएलसी हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौत की सूचना मिलते ही अंकित समेत अन्य के स्वजन में कोहराम मच गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page