M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsGhaziabadHapurNewsUttar Pradesh

गाजियाबाद में सौतेले पिता ने की 10 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी

गाजियाबाद में सौतेले पिता ने की 10 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी

साहिबाबाद

कौशांबी थाना क्षेत्र में सौतेले पिता ने 10 साल की बच्ची से घर में दुष्कर्म और कुकर्म किया। मां के लौटने पर बच्ची ने आपबीती बताई। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

सौतेले पिता के साथ बेटी

कौशांबी की एक महिला ने बताया कि वह दो वर्ष पूर्व नेपाल से एक व्यक्ति के साथ यहां आई थी। अपनी बेटी को वहीं छोड़कर आई थीं। करीब आठ माह पूर्व 10 साल की बेटी को अपने पास बुला लिया। रविवार को वह अपने काम पर चली गई। घर पर बेटी सौतेले पिता के साथ थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि बेटी से सौतेले पिता ने कुकर्म और दुष्कर्म किया। वह घर पहुंची तो बेटी रो रही थी। उसने आपबीती बताई। घटना के बारे में सुनकर वह दंग रह गई। बेटी को लेकर कौशांबी थाने पहुंची। पति के खिलाफ शिकायत दी।

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोट दर्ज की। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित नेपाल भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।



 



पहले भी हुए दुष्कर्म के मामले

  • खोड़ा थाना क्षेत्र में पांच अगस्त को पड़ोसी ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
  • टीला मोड़ थाना क्षेत्र में 14 साल के किशोरी ने अपनी भतीजी से किया दुष्कर्म
  • लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में डेढ़ साल की बच्ची से बाबा ने किया दुष्कर्म

यह बरतें सावधानियां

  • बच्चों को गुड टच बैड टच की जानकारी दें
  • बच्चों के साथ अगर कोई गलत हरकत करता है तो उसे डाटें नहीं उससे प्यास से पूछें
  • स्वजन बच्चियाें पर विशेष नजर रखें
  • खेलने के दौरान बच्चियों के आसपास कौन है इसका विशेष ध्यान रखें
  • गलत होने पर डरे नहीं विरोध कर पुलिस से इसकी शिकायत करें
  • बच्चे के बदलते व्यवहार की बारे में जानकारी रखें
  • बच्चों के व्यवहार पर नजर रखें, गलत होने पर बच्चे गुमसुम हो जाते हैं।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page