64 लाख रुपए की लूट के बाद एक्शन में आए एसपी, मनीष चौहान को पिलखुवा कोतवाल सहित सहित दरोगाओं को किया इधर से उधर

64 लाख रुपए की लूट के बाद एक्शन में आए एसपी, मनीष चौहान को पिलखुवा कोतवाल सहित सहित दरोगाओं को किया इधर से उधर
हापुड़। जिलें में दिनदहाड़े हुई 64 लाख रुपए की लूट के बाद एक एक्शन में आए एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने जिलें में दो थाना प्रभारी सहित चौकी इंचार्ज के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि धौलाना से मनीष चौहान को पिलखुवा कोतवाल व मीडिया सेल प्रभारी अवनीश कुमार को धौलाना थाने की कमान सौंपी गई है।
उन्होंने बताया कि दरोगा मनवीर को थाना बाबूगढ़ भेजा गया है, जबकि बाबूगढ़ में तैनात दरोगा विवेक चौहान को छिजारसी चौकी इंचार्ज बनाया गया है। थाना गढ़ से दरोगा गौरव कुमार को रेलवे रोड चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। दरोगा सूरज पाल को रेलवे रोड चौकी से हटाकर दोयमी चौकी का प्रभार सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त, थाना कपूरपुर में तैनात दरोगा अमित कुमार को ए-टू-जेड चौकी प्रभारी और दरोगा शिव शंकर को एचपीडीए चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपये की लूट की घटना के बाद तत्कालीन कोतवाली प्रभारी सहित दो चौकी इंचार्जों को निलंबित कर दिया गया था।












