ATMS College of Education Menmoms
News

शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली भारत गौरव यात्रा

पिलखुआ: हापुड़ जनपद के धौलाना विधानसभा क्षेत्र में पिलखुआ से आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस की भारत गौरव यात्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश शर्मा (सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी) तथा शहर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में वंदेमातरम,भारत माता की जय,अमर शहीदों की जय, महंगाई घटाओं भाजपा भगाओ, आदि नारों से प्रारंभ हुई, जो पिलखुआ से चलकर खेड़ा, छिजारसी, लाखन होते हुए हापुड़ के बॉर्डर जिंदल नगर पर समाप्त हुई।

कार्यक्रम की समाप्ति पर अपने संबोधन में सतीश शर्मा ने कहा कि विगत सालों में कांग्रेस पार्टी ने देश में जो बनाया उसे वर्तमान भाजपा सरकार बेचने में लगी है आज देश में मंहगाई एवं बेरोजगारी चरम पर है। गरीब और गरीब होता जा रहा है और मोदी के मित्र अपनी तिजोरी भरते जा रहे हैं। सरकार का ध्यान महंगाई पर ना होकर अपने मित्रों के विकास पर लगा हुआ है।

धौलाना विधानसभा प्रभारी विकास त्यागी ने कहा कि देश में ना गाय सुरक्षित हैं और ना बहन बेटियां। मां गंगे के नाम पर नमामि गंगे योजना बनाकर सरकार की नजरों के सामने करोड़ो का घोटाला कर दिया परंतु सरकार ने कोई एक्शन नही लिया। वर्तमान सरकार में ना माँए सुरक्षित है ना गाये सुरक्षित है।

जिलासचिव यशपाल सिंह ढिलोर ने कहा आज देश आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव मना रहा है। लेकिन बीजेपी की कार्यशैली के कारण देश की जीडीपी रसातल में चली गयी है। सरकार आज कश्मीर से हिन्दुओं का पलायन रोक पाने में सरकार विफल है। जो सरकार जनता से बड़े बड़े वादे करके सत्ता में आयी थी, वो हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार रखे। यात्रा में पिलखुवा कांग्रेस के वर्तमान नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष चमन लाल शर्मा, जिलासचिव यशपाल सिंह ढिलोर, सुखपाल गोतम, जिलासचिव नरेश कर्दम, देवदत्त शर्मा, पन्ना लाल शर्मा, योगेश शर्मा, पंडित राजन शर्मा, हाजी मुज्जफर जमाताज़, परवेज पूर्व जिला सचिव, योगेश शर्मा, अतिन अंसारी, चौधरी मुर्सलीन, शाहिद सैफी, सलीम अहमद, यूसुफ, शाहिद सिखेड़ा, मोजुद्दीन अली, अनीश अहमद, देवदत्त शर्मा, जयप्रकाश शर्मा,मोहसिन अली, आरिफ आदि कांग्रेसियों ने भाग लिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page