शमशान घाट के पास मिला महिला का क्षत-विक्षत हालत में शव, हत्या की आंशका

शमशान घाट के पास मिला महिला का क्षत-विक्षत हालत में शव, हत्या की आंशका
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के बुलन्दशहर रोड़ पर शमशान घाट के पास एक अज्ञात महिला का शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद किया। लोगों ने हत्या की आंशका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला शिवगढ़ी के जंगल में शमशान घाट के पास मंगलवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने एक महिला का शत विक्षत हालत में शव पड़े देखा,तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को बरामद कर लिया।
सूचना मिलते ही एएसपी विनीत भटनागर, थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि आसपास के लोगों से मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जल्द ही महिला की शिनाख्त की जायेगी।












References:
How to get a prescription for steroids
References:
https://forum.issabel.org/u/thumbcrab6