News
व्यायाम शिक्षिका आशा 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल टीम अंडर 17 चयनकर्ता नियुक्त, शिक्षकों ने दी बंधाईयां

व्यायाम शिक्षिका आशा 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल टीम अंडर 17 चयनकर्ता नियुक्त
हापुड़। जिलें की बेसिक शिक्षा विभाग की टीचर आशा को 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल टीम अंडर 17 चयनकर्ता नियुक्त किया है। बीएसए व शिक्षाधिकारियों व शिक्षकों ने बंधाईया दी हैं।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली ब्लाक के यूपीएस भोवापुर सरकारी स्कूल की सहायक अध्यापिका आशा को आगरा में
आयोजित विद्यालयीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए प्रदेशीय विद्यालयीय हैंडबॉल टीम का चयनकर्ता नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर बीएसए रितु तोमर,सीईओ, शिक्षकों,खेल शिक्षिका जयश्री,मनप्रीत खेरा,डॉ.सुमन अग्रवाल, कुसुम, ,हेमा शर्मा आदि ने बधाई दी।












