व्यापारी दुपहिया वाहन पर धनराशि लेकर नहीं जायें, डीएम एसपी ने बैंक अधिकारियों व व्यापारियों के साथ की गोष्ठी

हापुड़-
जनपद में पिलखवा थाना क्षेत्र में राष्टï्रीय राजमार्ग पर व्यापारी के साथ हुई 64 लाख की घटना के बाद पुलिस विभाग में हडक़ंप मचा हुआ है। कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बैंक अधिकारियों व व्यापारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया है। जिसमें बैंक से धनराशि निकालते समय सुरक्षा व सावधानी बरते की बात कही।
आपको बता दें,कि बीते 15 दिसंबर को पिलखुवा क्षेत्र में राष्टï्रीय राजमार्ग -9 पर मुनीम के साथ 84 लाख व गत 31 जनवरी को भी पिलखुवा क्षेत्र में राष्टï्रीय राजमार्ग -9 पर स्कूटी सवार चावल व्यापारी के साथ हुई 64 लाख की लूट की घटना के साथ से पुलिस विभाग में हडक़ंप मचा हुआ है। पुलिस लुटेरों की तलाश में दिन रात जुटी है।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेजय सिंह ने बैंक अधिकारियों व जनपद के प्रमुख व्यापारियों के साथ गोष्ठी की।
गोष्ठी में डीएम व एसपी ने व्यापारियों से कहा कि वह बैंक से धनराशि निकालते समय सुरक्षा व सावधानी बरते,दुपहिया वाहन पर धनराशि लेकर नहीं चले,धनराशि लाने व ले जाने के लिए चार पहिया वाले वाहन का प्रयोग करें,वाहन में कम से कम चार लोग साथ रहे,बैंक से बड़ी धनराशि निकालते समय,ले जाते समय सुरक्षा गार्ड अपने साथ रखे,या पुलिस से बताये,सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराया जायेगा।
इस अवसर पर व्यापारी नेता ललित अग्रवाल छावनी वाले,शिवम,शांतनु,पवन शर्मा,राजेन्द्र,संजय डावर,राजीव दत्तियाना,मोहित,दीपक व बैंक अधिकारीगण मौजूद रहे।












