M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

दहेज की मांग पूरी ना करने पर देवर व सुसर पर रेप के प्रयास व पति पर कुकर्म का आरोप , एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता ने अपने पति, जेठ और ससुर पर अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का कहना है शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी। 23 जून 2023 को हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले एक युवक के साथ विवाह हुआ था। पिता ने 11 लाख रुपये और 20 लाख रुपये का सामान दहेज में दिया था। इसके बावजूद भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। उसे प्रताड़ित करते रहे।

विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति ने दवा के नशे में कई बार उसके साथ कुकर्म किया। जबकि ससुर और जेठ ने दुष्कर्म का भी प्रयास किया। गर्भवती होने पर सास ने उसकी जांच कराई और गर्भ में लड़की होने की आशंका पर जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। बताया कि उसे कई दिनों तक भूखा भी रखा गया और मोबाइल फोन छीन लिया गया। जब उसने शिकायत की, तो पति ने उसे पीटा। एक दिन, ससुर, जेठ और पति ने मिलकर उसकी हत्या करने
का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसियों ने समय पर आकर उसकी जान बचा ली। दो मार्च 2025 को आरोपित पीड़िता को उसके मायके के गांव में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने महिला थाने में पांच नामजद आरोपित पति, ससुर, सास, जेठ और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page