ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

वैश्य संगठनों ने मनाई महाराजा श्री अग्रसेन जयंती, वैश्य समाज पूरी दुनिया में समाजसेवा व विकास करने के लिए जाना जाता है – नरेन्द्र अग्रवाल, सुरेश गुप्ता

हापुड़।

वैश्य समाज उत्तर प्रदेश जनपद हापुड़ तथा वैश्य समाज उ०प्र० महिला संगठन के तत्वाधान में महाराजा श्री अग्रसेन जयंती बड़े ही भव्यता व धुमधाम से श्री पंचायती गौशाला पक्का बाग हापुड़ में मनाई गई। जिसमें वैश्य समाज द्वारा गोदान की घोषणा व गौ सेवा कर महाराजा श्री अग्रसेन की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायती गौशाला के नवनुक्त अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने की ।

वैश्य समाज उ०प्र० के प्रदेश संरक्षक नरेन्द्र अग्रवाल , रविन्द्र गुप्ता बैंक वाले, सचिन गोयल मंत्री गौशाला रहें ।

समारोह का संचालन संरक्षक रविन्द्र कुमार गुप्ता बैंक बाले ने किया तथा अपने इष्ट महाराज श्री अग्रसेन जी की महिमा तथा उनके आदर्शो पर चलने की सभी को शपथ दिलाई।

संस्था के वरिष्ठ संरक्षक नरेंद्र अग्रवाल व गौशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि पूरी दुनिया में वैश्य समाज समाजसेवा , दान देने व विकास करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने महाराज अग्रसेन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा गौ दान के लिए आह्वान किया।

समारोह में संस्था के सदस्यों द्वारा चार दुधारू गायों का दान देने की घोषणा की गई। जिसमें श्रीमती सुशीला अग्रवाल ,नरेंद्र अग्रवाल ,योगेंद्र अग्रवाल व वैश्य समाज महिला संगठन द्वारा गौ दान किया।

इस पर प्रधान सुरेश ने सभी दान दाताओं तथा संस्था का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद किया।

समारोह में जिला अध्यक्ष शरद कुमार गर्ग , जिला महामंत्री योगेंद्र अग्रवाल मोनु बर्तन वाले व मंत्री श्रीमती पूनम ने अपने विचार रखे तथा सभी को अग्रसेन जयंती ओर शारदीय नवरात्रों की शुभकामनाएं दी ।

वैश्य समाज के सभी लोगो ने गौ सेवा की गयी समारोह में गौशाला के प्रबंध समिति तथा वैश्य समाज नरेन्द्र अग्रवाल, रविन्द्र गुप्ता, शरद गर्ग, योगेन्द्र अग्रवाल, नीरा, शालू, ममता, रीता, रश्मि, वैभव बीड़ी वाले,याशी बंसल,अवनी गोयल,रविन्द्र सिंहल,विमेश गोयल,संजीव कृष्णा आदि सेकड़ो लोग उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

3 Comments

  1. I have to thank you for the efforts you have put in writing this site.
    I am hoping to see the same high-grade content from you
    later on as well. In truth, your creative writing abilities
    has encouraged me to get my own site now 😉

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page