विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष के पिता की कृषि भूमि फर्जी बैनामा करवानें के मामले में कानूनगो, लेखपाल सहित नौ लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर

विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष के पिता की कृषि भूमि फर्जी बैनामा करवानें के मामले में कानूनगो, लेखपाल सहित नौ लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में कृषि भूमि का फर्जी बैनामा करने वालों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ। इसमें तत्कालीन कानूनगो और पूर्व लेखपाल समेत नौ को आरोपी बनाया गया है।
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि शीला गांव ईशापुर खानपुर, सुनीता, शशि, राहुल दौलतगढ़ जनपद बुलंदशहर, सुरेंद्र सिंह, सूर्या सिंह, सुनील गांव शाहपुर चौधरी, पूर्व लेखपाल धर्मपाल, गढ़ तहसील का तत्कालीन
लेखपाल प्रवेश भटनागर और कपिल चौधरी, तत्कालीन लेखपाल मोहित यादव ने उनके दिवंगत पिता डालचंद के नाम वाली कृषि भूमि को जालसाजी और फर्जीवाड़े के द्वारा धोखाधड़ी से बेच दिया है। अनुसूचित वर्ग से होने के बाद भी कृषि भूमि को सामान्य वर्ग से जुड़े सूर्या सिंह के नाम बैनामा करा दिया। इसके लिए कलक्टर की अनुमति भी नहीं ली गई।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि सीजीएम के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।












