M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

विश्व पृथ्वी दिवस पर लिया गया संकल्प लगाए ंगे अधिक से अधिक पेड़

हापुड़(अमित मुन्ना)।

कोरोना की महामारी ने विश्व के समक्ष एक बार यह सिद्ध कर दिया है की पेड़ है तो जीवन है आज जिस प्रकार ऑक्सीजन के अभाव में आम जनमानस काल के गाल में समा रहा है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है आज चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है इस हाहाकार में केवल एक सहारा डॉक्टर है तो दूसरा सहारा वृक्ष है इन वृक्षों से ही अपना जीवन है इस जीवन को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का गंगा नेचुरल फार्म पर संकल्प लिया गया।

विश्व पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक भारती के मेरठ प्रांत के संयोजक भारत भूषण गर्ग ने कहा कि आज हमें पृथ्वी दिवस मनाने की भी आवश्यकता पड़ रही है जबकि सनातन संस्कृति में पृथ्वी को माता कहा गया है आज हमने औषधीय पेड़ों के स्थान पर सजावटी पेड़ों को लगाने का जो प्रचलन बना लिया है वह प्रकृति के लिए बहुत ही अधिक हानिकारक है आज पूरा विश्व बढ़ते प्रदूषण से परेशान है इसका एकमात्र उपाय पृथ्वी के एक बटे तीन भाग पर वृक्षों का लगाया जाना है जिससे पृथ्वी का वैश्विक तापमान कम होकर मानव के रहने योग्य बन सके परंतु आज सरकारी नीतियों के कारण जन जागरूकता के कारण से पेड़ों का कटान बड़ा है अतः आज हम सब को चाहिए कि हम संकल्प लें कि अधिक से अधिक यह पेड़ यथा बड़ ,पीपल पिलखन,अर्जुन सहजन नीम जामुन आदि का अधिक से अधिक रोपण करें यह पेड़ ऑक्सीजन देने के साथ ही साथ वैश्विक तापमान में भी कमी करते हैं लोक भारती के द्वारा पंच पल्लव पंचवटी में हरी संकरी का रोपण किया जा रहा है इसमें अधिक से अधिक बढ़ चढ़कर सभी लोग भाग ले अपने घर में किसी भी उत्सव को पेड़ लगाकर अवश्य मनाए ऐसा करने से हम सही अर्थों में पृथ्वी माता की जय जयकार कर पाएंगे इस अवसर पर सूबेदार जगदीश सिंह चौहान मूलचंद आर्य विक्रम सिंह लोधी विनोद कुमार अंकित कुमार गिरीश कुमार बबली सुखन सिंह यशवीर सिंह सचिन कुमार आदि की उपस्थिति विशेष रही।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page