ATMS College of Education Menmoms
News

विवाहिता का फोटो खींचकर सौशल मीडिया पर किया वायरल, पंचायत में बाल काटने की सजा की बात ना मानने पर एफआईआर दर्ज

विवाहिता का फोटो खींचकर सौशल मीडिया पर किया वायरल, पंचायत में बाल काटने की सजा की बात ना मानने पर एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक युवक ने अपने मायके आई एक विवाहिता का फोटो खींचकर सौशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में हुई पंचायत में बाल काटने की सजा ना मानने पर पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई।

गढ़मुक्तेश्वर के एक गांव निवासी महिला ससुराल से मायके में आई हुई है। दो दिन पहले गांव के ही युवक ने महिला का फोटो अपने मोबाइल से खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसकी जानकारी होने महिला और उसके परिजन युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचे, जहां आरोपी ने उनके साथ अभद्रता की।

मामले की जानकारी पर गांव में दोनों पक्षों की पंचायत की गई। पंचायत में युवक द्वारा
पीड़िता से माफी मांगने और उसके बढ़े हुए बालों को कटवाने का निर्णय हुआ, लेकिन युवक ने बाल कटवाने से इंकार कर दिया। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page