ATMS College of Education Menmoms
News

पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच हजार रुपए के ईनामी सहित तीन सदस्य किए गिरफ्तार,तीन लग्जरी कार, फर्जी नंबर प्लेट व अन्य सामान किया बरामद

पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच हजार रुपए के ईनामी सहित तीन सदस्य किए गिरफ्तार,तीन लग्जरी कार, फर्जी नंबर प्लेट व अन्य सामान किया बरामद

पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच हजार रुपए के ईनामी सहित तीन सदस्य किए गिरफ्तार,तीन लग्जरी कार, फर्जी नंबर प्लेट व अन्य सामान किया बरामद

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।

थाना पिलखुवा पुलिस व जनपदीय स्वाट टीम ने चैकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के सरगना सहित तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर उत्तराखण्ड, दिल्ली व जनपद बागपत से चोरी की गई तीन एक्सयूवी/लग्जरी कार, 5 फर्जी नम्बर प्लेट, वाहन चोरी करने के उपकरण व तंमचा आदि बरामद किया।

एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि पिलखुवा पुलिस व जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के सरगना सहित तीन सदस्यों बागपत निवासी अजय तोमर, मेरठ निवासी इरफान व प्रशांत उर्फ गुड्डू
को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे/निशानदेही पर उत्तराखण्ड, दिल्ली व जनपद बागपत से चोरी की गई तीन एक्सयूवी व लग्जरी कार, पांच फर्जी नम्बर प्लेट, वाहन चोरी करने के उपकरण व तंमचा बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अजय वाहन चोर गिरोह का सरगना है ।जिस पर पिलखुवा व हापुड़ में केस दर्ज हैं। इरफान गैंगस्टर में फरार चल रहा था, तथा इस पर पांच हजार रुपए का ईनाम है।

उन्होंने कहा कि
गिरफ्तार सदस्यों पर विभिन्न राज्यों व उ०प्र० के जनपदों से लग्जरी कारावाहनों को चोरी कर उनकी नम्बर प्लेट बदलकर उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ कमाते थे।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के वाहन चोर हैं, जिनके विरुद्ध दिल्ली, उत्तराखण्ड तथा जनपद गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व हापुड़ में अभी तक वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित करीब ढाई दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page