ATMS College of Education Menmoms
News

विधवा महिला ने सीएम योगी से की दिव्यांग बेटे की फीस माफी व नौकरी की मांग , सीएम ने दिया आश्वासन 

विधवा महिला ने सीएम योगी से की दिव्यांग बेटे की फीस माफी व नौकरी की मांग , सीएम ने दिया आश्वासन
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक विधवा महिला ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर अपने छह वर्षीय दिव्यांग बेटे की फीस माफी व नौकरी की मांग की,जिस पर सीएम ने हापुड़ डीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार  बाबूगढ़  के गांव शाहपुर जट्ट निवासी बबीता  की शादी बुलंदशहर निवासी हिमांशु गोस्वामी से  2016  में हुई थी। दो साल पूर्व किडनी की बीमारी के चलते हिमांशु की मौत हो गई थी।
जिसके बाद बबीता वापस अपने गांव बाबूगढ़ आ गई और अपने
बेटा अर्नब गोस्वामी(6) का एडमिशन क्षेत्र के एक स्कूल में करवा दिया, परन्तु उसकी फीस जमा करवाने में असमर्थ हैं।
अपनी समस्या को लेकर बबीता लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली और अपने बेटे की फीस माफ करवानें व नौकरी दिलवाने की मांग की,जिस पर सीएम ने हापुड़ डीएम को समाधान के निर्देश दिए।
डीएम अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि मामले में परिजनों की समस्या का समाधान किया जायेगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page