I I A व धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह, डांडिया व गीतों पर जमकर उठाया लुत्फ

I I A व धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हुआ दीपावली मिलन समारोह, डांडिया व गीतों पर जमकर उठाया लुत्फ
हापुड़ । इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन निति राघव रीजैसी किठौर रोड़ हापुड पर किया गया। दीपावली मिलन समारोह का शुभारंभ इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन एवं धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके गणेश वंदना के साथ किया।
मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विनीत भटनागर अपर पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने सपरिवार हिस्सा लेकर एक दूसरे को दीपावली की हार्दिक बधाई दी एवं दीपावली मिलन समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाया एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति थी। इसके अतिरिक्त बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता एवं सभी उद्यमी सदस्यों के लिए लक्की ड्रा का भी आयोजन किया गया।
दीपावली मिलन समारोह के अवसर पर डीआईए के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव धीरज चुग, कोषाध्यक्ष अतुल गोयल, आई आई ए के चेयरमैन पवन शर्मा, सचिव लवलीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, अशोक छारिया, विजय शंकर शर्मा, प्रमोद गोयल, कपिल अरोड़ा, नीरज गुप्ता, सचिन अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, सुनील जैन, सर्वेन्द्र रस्तोगी, एवं अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।












