ATMS College of Education Menmoms
News

विजेताआदर्श इंटर कालेज में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया,स्टूडेंट्स को प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया


हापुड़-
जनपद की सदर तहसील क्षेत्र के गांव आदर्श इंटर कालेज में राष्टï्रीय खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जिसमें विजेता बच्चों को प्रधानाचार्य ने पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्य उपकार दत्त शर्मा ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर उन्हें स्मरण करते श्रद्घांजली देते हुए मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालकर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
उन्होंने बताया कि जूनियर व सीनियर वर्गों में लंबी कूद,सौ मीटर दौड़ खो-खो प्रतियोगिता में बड़े उत्साह के साथ छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खेल प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक सुनील कुमार द्वारा किया गया।
प्रधानाचार्य ने प्रतियोगिता का परिणाम घोषित करते हुए बताया कि लंबी कूद में प्रथम,तनु,पूजा,वंश,शिवम,विदित,निधि,इरम व 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान खुशी,तनु,हिमानी,संजू,लक्ष्मी,निधि व नितिन कुमार ने प्राप्त किया। जिन्हें उनके द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर गरीबा सिंह,पंकज,कंचन चौहान,बिजेन्द्र,कपिल,सतीश,गुंजन,स्वाति,सुनील सेठी,चरन सिंह,रितिक,नितीश व विदित आदि उपस्थित थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page