ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

दुकानदार द्वारा नाबालिग की पिटाई व तलाशी का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़।

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में एक नाबालिग युवती की पिटाई और तलाशी का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में एक दुकानदार के वायरल वीडियो में एक युवक लड़की पर चोरी का आरोप लगाते हुए थप्पड़ मारते और उसकी तलाशी लेते हुए दिखाई दे रहा है। यह घटना सरेआम सड़क पर हुई, जहां कई लोग मौजूद थे। वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिला और घटना की निंदा की जा रही है। वायरल वीडियो में दुकानदार किशोरी पर अपनी दुकान से सामान चोरी करने का आरोप लगा रहा है। आरोप लगने के बाद उसने नाबालिग को रोककर पहले मारपीट की और फिर उसकी तलाशी ली। इस दौरान किसी
व्यक्ति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में किशोरी डरी-सहमी नजर आ रही है, जबकि आसपास के लोग मूकदर्शक बने हुए हैं। वहीं, थाना प्रभारी धीरज मलिक ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहा दुकानदार किशोरी का रिश्तेदार है। घटना की जानकारी मिलने पर किशोरी की माता को थाने बुलाकर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि यह पारिवारिक मामला है। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page