News
बाइकसवार डिलीवरी बॉय ने मंदिर के वाटरकूलर से चोरी की पानी की टोंटी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

बाइकसवार डिलीवरी बॉय ने मंदिर के वाटरकूलर से चोरी की पानी की टोंटी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
नगर के दिल्ली रोड़ स्थित बालाजी मंदिर के बाहर लगे वाटर कूलर से बाइकसवार डिलीवरी बॉय पानी की टोटी चोरी कर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के दिल्ली रोड़ पर श्रीबालाजी मंदिर के बाहर लगे वाटर कूलर से जमैटो कंपनी के डिलीवरी बॉय ने टोटी चोरी कर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि मामले में फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा











