M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

स्कूल जा रही छात्रा को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी गोली घायल छात्रा को स्वजन ने अस्पताल में भर्ती कराया

स्कूल जा रही छात्रा को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी गोली घायल छात्रा को स्वजन ने अस्पताल में भर्ती कराया

गाजियाबाद

रजापुर में बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जा रही छात्रा को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली छात्रा के बाएं कंधे को चीरते हुए पार हो गई। घायल अवस्था में छात्रा घर पहुंची और स्वजन को मामले की सूचना दी।

 

jmc



स्वजन ने छात्रा को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां छात्रा की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि छात्रा के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर हमलावरों की तलाश की जा रही है।



12वीं कक्षा की छात्रा है पीड़िता

कविनगर थानाक्षेत्र के रजापुर में रहने वाले जयवीर चौधरी की 17 वर्षीय पुत्री भूमि शास्त्रीनगर स्थित जेएल नेहरू पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा आठ बजे छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली।



इसी बीच घर के पास छात्रा को बाइक पर आए दो युवकों ने गोली मार दी। गोली छात्रा के बाएं कंधे को चीरते हुए आरपार हो गई। गोली मारने के बाद हमलावर युवक तेजी से फरार हो गए।



छात्रा लहुलूहान हालत में घर पहुंची और स्वजन को घटना की जानकारी दी। स्वजन ने छात्रा को इसके बाद कविनगर स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां छात्रा की हालत स्थिर बनी हुई है।



अस्पताल ने सुबह दस बजे दी पुलिस को सूचना

पुलिस को अस्पताल प्रबंधन ने सुबह दस बजे गनशाट की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से मीमो आने के बाद पता चला कि छात्रा को सुबह गोली लगी है। इसके बाद मौके पर पुलिस बल भेजकर जांच कराई गई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।



पिता ने बात करने से इंकार किया

छात्रा के पिता जयवीर चौधरी ने पूरे मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी जानकारी देनी थी उन्होंने पुलिस को दे दी है।



गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

गणतंत्र दिवस से पूर्व पुलिस ने जनपद में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हुए हैं। ऐसे में पुलिस की सुरक्षा को मात देते हुए दो बाइक सवार हथियार लेकर शहर में घूम रहे हैं और पुलिस उनको चेक भी नहीं कर पाई। पुलिस की बीट कांस्टेबल व्यवस्था पर सभी सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि छात्रा को गोली मारने की घटना पुलिस को अस्पताल से पता चली।

 

 

 



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page