ATMS College of Education Menmoms
LucknowNewsUttar Pradesh

वर्दी का रौब दिखा चलती छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे सिपाही को किया निलंबित

लखनऊ। वर्दी का रौब दिखाकर राह चलती छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले सिपाही शादत अली को मां-बेटी ने सबक सिखा दिया। रोज-रोज की छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने घर पर बताया तो मां ने मंगलवार सुबह वह कर दिखाया जो बेटियों की सुरक्षा का दंभ भरने वाली पुलिस इतने दिनों में नहीं कर पाई।

छात्रा की मां ने खुद सिपाही के पीछे स्कूटी लगाकर उसकी हरकत का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। इसके बाद न सिर्फ शोहदे सिपाही शादत अली पर मुकदमा दर्ज हुआ, वरन उसे निलंबित भी कर दिया गया। जांच में यह बात भी सामने आई है कि उसने बगैर अनुमति के दाढ़ी बढ़ा रखी थी।

आरोपित मोहन लालगंज थाने की पीआरवी 112 में तैनात है। वह एक सप्ताह से 10वीं की एक छात्रा और उसकी सहेली से छेड़छाड़ कर रहा था। सिपाही की हरकतों से त्रस्त छात्रा ने मां को जानकारी दी। मां ने सिपाही सादत अली को सबक सिखाने की योजना बनाई।

मां ने बेटी और उसकी सहेली को भेजा। इसके बाद खुद स्कूटी उनके पीछे लगा ली। करीब 6ः30 बजे तेलीबाग में सिपाही स्कूटी से जाता दिख गया। कैंट में सिपाही ने दोनों छात्राओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस बीच महिला ने स्कूटी की रफ्तार बढ़ाकर सिपाही को रोक लिया।

पहले तो उसने छात्राओं को अपने बच्चे का साथी बताया, लेकिन बाद में खुद को फंसता देख महिला को रौब में लेने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। कैंट पुलिस आई और सिपाही को साथ ले गई। महिला का आरोप है कि आरोपित करीब 10-12 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। वर्दी में होने से कई छात्राएं डर गईं।

इंस्पेक्टर कैंट राजकुमार ने बताया कि दो छात्राओं के मामले प्रकाश में आए हैं। एक में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सिपाही कल्ली पश्चिम में रहने वाली एक अन्य छात्रा को 5 महीने से छेड़ रहा था। पहले सिपाही ने उस पर फ्री में ट्यूशन पढ़ने का दबाव बनाया। छात्रा से कहा था कि वह अपने घर पर उसे पढ़ाएगा।

सिपाही ने छात्रा पर मतांतरण का भी दबाव बनाया था। आरोपित सिपाही सदर में मौलानाओं की दुकानों में धर्म प्रचार के लिए जाता था। यह जानकारी सिपाही के मुहल्ले वाले एक युवक ने दी। उसने बताया कि सिपाही लोगों से जकात के नाम पर रुपये भी लेता था।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page