साइबर ठगों ने मनीष गोयल से खाते से उड़ाए 11.48 लाख रुपए

साइबर ठगों ने मनीष गोयल से खाते से उड़ाए 11.48 लाख रुपए
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी मनीष गोयल के खाते से साइबर ठगों ने 11.48 लाख रुपए उड़ा दिए। साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला शुक्लान निवासी मनीष कुमार गोयल ने बताया कि 9 जुलाई 2025 को उनके एचडीएफसी बैंक खाते से तीन बार में कुल 3,48,660 रुपये निकाले गए। इसके बाद 11 जुलाई को उनके खाते से दो बार में 3. 50 लाख रुपये निकाले गए।
उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें पूछा गया कि क्या उन्होंने 5 लाख रुपये का चेक जारी किया है। मनीष ने इसका खंडन किया। इसके बाद एक और कॉल आई, जिसमें 3 लाख रुपये के चेक के बारे में पूछा गया। मनीष ने फिर से मना किया और तुरंत अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया। बैलेंस चेक करने पर पता चला कि उनके खाते से कुल 11,48,660 रुपये गायब हैं।
साइबर थाना प्रभारी नज़ीर खान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












