लालकिले से चोरी एक करोड़ का सोने का कलश हापुड़ से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी दो कलश की तलाश जारी

लालकिले से चोरी एक करोड़ का सोने का कलश हापुड़ से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी दो कलश की तलाश जारी
हापुड़। दिल्ली के लालकिले में
जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान के बीच चोरी हुआ एक करोड़ का सोने का कलश हापुड़ के गांव असौड़ा से बरामद हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य कलश व आरोपियों की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली के लाल किला परिसर में आयोजित जैन धर्म के धार्मिक अनुष्ठान में ये कीमती कलश विश्व शांति के लिए स्थापित किया गया था. लेकिन उसी दौरान इसे चोरी कर लिया गया। चोरी हुआ कलश का वजन लगभग 760 ग्राम है. उसके ऊपर 150 ग्राम हीरे, माणिक्य और पन्ना जड़े हुए हैं।
मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने देर रात थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा से एक आरोपी भूषण वर्मा
को गिरफ्तार कर लिया है। ये वही आरोपी है, जो सीसीटीवी में कलश को झोले में छिपाकर ले जाता दिख रहा था। पुलिस पूछताछ में उसने दावा किया है कि एक नहीं, तीन कलश चोरी हुए थे. पुलिस ने एक कलश बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बाकी 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।












