ATMS College of Education Menmoms
News

क्षेत्र में तेंदुआ दिखाई दिए जाने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने चलाया सर्च आपरेशन

जंगल में तेंदुआ दिखने से दहशत

हापुड़ । गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र के गांव
कल्याणवाली मंदैया के जंगल स्थित झाड़ियों में तेंदुए की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। इससे जंगल में कामकाज करने वाले लोग खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। किसानों को हमले का डर सत्ता रहा है। किसान कृष्णपाल, सरवन, विष्णु, मनीष, हरि सिंह, जय सिंह, छतर सिंह, दिलीप ने बताया कि वे अपने खेत में कामकाज करने जा रहे थे, तो रास्ते में किसान कृष्णपाल के खेत में खड़ी सरसों की फसल में तेंदुआ दिखने पर उल्टे पांव घर को भाग निकले। इसकी जानकारी देने पर गांव के काफी लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए, परंतु इससे पहले ही तेंदुआ पास के जंगल में खड़ी गन्ने की फसल में घुसकर लापता हो चुका था। वन रेंजर करण सिंह का कहना है कि इस संबंध में सूचना मिली थी, मौके पर जाकर ग्रामीणों के साथ खोजबीन की गई है। लेकिन अभी तक कहीं भी पंजे के निशान नहीं मिल पाए हैं। परंतु अब विभागीय स्तर से टीम भेजकर तेंदुए की खोजबीन कराने के साथ ही खेतों की मिट्टी में लगे पंजों के निशानों के नमूने लेकर जांच को भिजवाए जाएंगे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page