लायंस क्लब हापुड़ प्लेटिनियम का अधिष्ठापन समारोह भव्यता से सम्पन्न समाजसेवा के संकल्प के साथ नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

लायंस क्लब हापुड़ प्लेटिनियम का अधिष्ठापन समारोह भव्यता से सम्पन्न
समाजसेवा के संकल्प के साथ नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

हापुड़। लायंस क्लब हापुड़ प्लेटिनियम का अधिष्ठापन समारोह टू नाइट बैंक्वेट हॉल में भव्यता के साथ आयोजित किया गया।
इस मौके पर समाजसेवा के संकल्प के साथ नए पदाधिकारियों ने शपथ ली और क्लब को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प लिया।
समारोह का शुभारंभ इनॉगरेशन ऑफिसर लायन पंकज विजलवान ने किया, जिन्होंने क्लब के नए सदस्यों का इनॉगरेशन किया। इंस्टॉलेशन ऑफिसर लायन आदित्य गुप्ता ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और लायनवाद के सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखने के लिए प्रेरित किया।
इंडक्शन ऑफिसर लायन नवनीत अग्रवाल ने नए सदस्य को क्लब की सदस्यता की शपथ दिलाई।
स्टार ऑफ इनवोकेशन की भूमिका लायन आलोक भटनागर ने निभाई।
क्लब के नव निर्वाचित अध्यक्ष विवेक गर्ग एडवोकेट ने कहा, “मां चंडी महारानी की कृपा और प्रेरणा से हमने क्लब के नए सत्र की शुरुआत की है। सभी सदस्यों ने सुबह चंडी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और समाज सेवा के इस नए अध्याय की शुरुआत की। हमारा उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि एकजुट होकर ज़रूरतमंदों के लिए कार्य करना है। हम सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं और सेवा ही हमारा धर्म है।”
मुख्य अतिथि लायन विनय शिशोदिया ने क्लब के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर क्लब का इनॉग्रेशन किया। क्लब के सचिव लायन आशीष मित्तल ने क्लब की भावी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। उपाध्यक्ष प्रथम लायन सचिन जिंदल ने अपने संबोधन में कहा कि क्लब के प्रोत्साहन से ही हमने नई टीम गठित की है, और सभी मिलकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवियों, पत्रकारों एवं गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया गया। संचालन भारती जिंदल एवं हर्षित अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में राजेंद्र गुप्ता सुशील मित्तल सचिन सुबोध गर्ग मयूर मित्तल मनोज अग्रवाल अश्वनी वर्मा विकास जैन सचिन गर्ग वैभव गुप्ता पीयूष अग्रवाल पंकज बंसल शशांक अग्रवाल डॉ अमित गॉड आदि उपस्थित रहे












