M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेस जनों ने सादगी से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन, कुष्ठ रोगियों में किया फलों का वितरण

हापुड़।  रविवार को शहर कांग्रेस जनों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का जन्मदिन बेहद सादगी के साथ मनाया। इस दौरान कांग्रेस जनों ने फ्री गंज रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में भगवान शिव की पूजा अर्चना की और भोग लगवाकर कुष्ठ रोगियों में फल वितरण किए। करीब 26 कुष्ठ परिवारों को कांग्रेस जनों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जन्मदिन पर फल वितरण किए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने भगवान शिव से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के जन्मदिन पर लंबी आयु की कामना की हैं और कहा हैं कि मल्लिकार्जुन खरगे जी काफी लंबे अरसे से कांग्रेस से जुड़े रहे हैं और उनका मार्गदर्शन हमेशा कांग्रेस और पार्टी के हर बड़े से बड़े नेता और कार्यकर्ता को मिल रहा हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी दिन प्रतिदिन प्रगति कर रही हैं ये हर कांग्रेस जन के लिए सौभाग्य का पल हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की लंबी आयु व हमेशा स्वस्थ होने की कामना की हैं और उनके लंबे जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि खरगे जी का जन्म 1942 में आज ही के दिन हुआ था। खरगे जी कई दशकों से राजनीती में सक्रिय हैं और पार्टी में तथा अपने गृह राज्य और केंद्र की सरकारों में कई अहम पदों पर रह चुके हैं। यहीं नहीं, दो दशक बाद भी वे पहले ऐसे कांग्रेस अध्यक्ष बने, जो गांधी परिवार से नहीं हैं। उन्होंने कहा कि खरगे जी 2021 से राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं। इसके अलावा 2020 से कर्नाटक से राज्यसभा सांसद भी हैं। खरगे जी का जन्म वरावट्टी, भालकी तालुक, बीदर जिला कर्नाटक में एक दलित जाति परिवार में हुआ था। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नवरत्न त्यागी, डॉक्टर वीसी शर्मा, आई सी शर्मा, अमित सैनी, अब्दुल कलाम, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, यशपाल ढिलौर, देवेंद्र कुमार, सुबोध शास्त्री, भरतलाल शर्मा, रजत शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, सुमित कुमार, अनूप कर्दम, धर्मेंद्र कश्यप, शिवम आदि लोग मौजूद रहे.!



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page