ATMS College of Education Menmoms
News

तू ज्यादा लीडर बन रहा है कहकर दबंगों का टूटा कहर,मुर्गा ले रहे दबंगों ने मां बेटे सहित महिलाओं को जमकर पीटा

तू ज्यादा लीडर बन रहा है कहकर दबंगों का टूटा कहर,मुर्गा ले रहे दबंगों ने मां बेटे सहित महिलाओं को जमकर पीटा

दबंगों से गाड़ी हटाने को कहना पड़ा युवक को भारी, दबंगों ने गाड़ी का शीशा भी तोड़ा

, हापुड़।

थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गाड़ी हटाने के विवाद में दंबगों ने युवक और उसके साथ उसकी मां सहित अन्य महिलाओं को जमकर पीटा और गाड़ी का शीशा तोड़ गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित युवक ने थाने में आरोपियों केविरूद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार गढ़ के ग्राम दौताई निवासी राहुल प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित 8 नवंबर की रात अपने आदमी और परिवार की अन्य महिलाओं के साथ होटल से अठसैनी वाले रास्ते से निकल कर अपने गांव दोताई आ रहा था। जब प्रार्थी दौताई से उस्मान की मुर्गा मीट की दुकान के सामने पहुंचा तो वहां दुकान के सामने ब्रेजा कर खड़ी थी। एक व्यक्ति उस्मान की दुकान से सामान ले रहा था। मैंने रास्ते में कार हटाने को कहा तो इसी बात पर तीनों लोगों ने यह कहा कि तू ज्यादा लीडर बन रहा है मुझे गाड़ी से बाहर खींच लिया और मेरे साथ मारपीट और गाली गालौज करने लगे। मुझे बचाने मेरी मां और अन्य परिवार की महिलाएँ गाड़ी से जब निकल कर मुझे बचाने की कोशिश की तो तीनो व्यक्तियों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की और पीड़ित की कार का शीशा भी तोड़ दिया और गाड़ी को कई जगह से क्षतिग्रस्त कर दिया। मारपीट में पीड़ित की मां और अन्य परिवार की महिलाओं को काफी चोट आई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

2 Comments

  1. Heard 125bet has some sweet promotions going on. Gonna check ’em out and see if I can snag a good deal. Time to risk it for the biscuit! Find it here: 125bet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page