लायंस क्लब ने रेलवे पार्क में वाटर कूलर का किया लोकार्पण
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/img-20240627-wa00333539121852760282447-1024x768.webp?resize=780%2C585&ssl=1)
हापुड़। लायंस क्लब हापुड़ द्वारा अपने आठवें स्थायी प्रोजेक्ट का आठवां लायंस प्याऊ का लोकार्पण आज रेलवे पार्क फ्री गंज रोड पर किया गया। इस बार का लोकार्पण पूर्व नगर पालिका चेयरमैन के के मित्तल द्वारा किया गया।
यह प्याऊ लायन स्व सुरेंद्र गुप्ता जी की स्मृति में उनके पुत्र लायन ध्रुव गुप्ता द्वारा लगवाया गया। इस मोके पर लायंस प्याऊ प्रोजेक्ट चेयरमैन अजय मित्तल जी द्वारा बताया गया कि यह सेवा लायंस क्लब हापुड़ द्वारा लगातार की जा रही हैं। और इसी श्रंखला में बहुत जल्द एक लायंस प्याऊ जिला कोर्ट में लगाया जाने वाला हैं।
इस मोके पर प्रमुख उद्यमी एवं समाज सेवी संजय कृपाल ने बताया कि लायंस क्लब हापुड़ का मुख्य उद्देश्य सेवा कार्य करना हैं। और इससे जन हित को अधिक से अधिक फायदा मिल सके।
मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में लायन राकेश वर्मा , लायन ध्रुव गुप्ता , लायन राजीव सिंघल , लायन अजय मित्तल , अध्यक्ष लायन सचिन SM , लायन सौरभ अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल , पुनीत मित्तल , राजीव सिंघल आदि लायन सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहें रेलवे पार्क में घूम रहे लोगो ने लायंस क्लब के इस कदम को सराहा और कहा कि प्रतिदिन तक़रीबन दो हज़ार से तीन हज़ार लोग यहाँ आते हैं जिनको इस लायंस प्याऊ का फायदा मिलेगा।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-11-18-37-40_7352322957d4404136654ef4adb645047E2827948591824958562-214x300.webp?resize=214%2C300&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-09-23-02-04_e2d5b3f32b79de1d45acd1fad96fbb0f7E22865210488479806179-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-11-53-16-62_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E29111608026310507688-300x149.webp?resize=300%2C149&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/06/screenshot_2024-06-10-11-53-23-22_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E2890343895621523064-300x170.webp?resize=300%2C170&ssl=1)