News
व्यापारी का ड्राइवर 12 लाख रुपए व कार लेकर हुआ फरार

व्यापारी का ड्राइवर 12 लाख रुपए व कार लेकर हुआ फरार
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में खाना खाने के लिए रूके एक व्यापारी का ड्राइवर कार में रखें 12 लाख रुपए व कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मुरादाबाद निवासी एल्यूमीनियम व्यापारी हाजी मोहम्मद इस्लाम दो सप्ताह पूर्व मेरठ में अपने दोस्त से 12 लाख रुपए लेकर वापस घर लौट रहे थे, रास्ते में बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित शिवा ढ़ाबा पर खाने के लिए रूके थे, तभी उनका ड्राइवर मुरादाबाद निवासी चांद गाड़ी में रखे रूपये और गाड़ी लेकर फरार हो गया। श
थाना प्रभारी बाबूगढ़ महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












