लव-मैरिज के बाद पत्नी को मायकेवालों द्वारा बंधक बनाकर मारपीट का आरोप , एफआईआर दर्ज

लव-मैरिज के बाद पत्नी को मायकेवालों द्वारा बंधक बनाकर मारपीट का आरोप , एफआईआर दर्ज
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक युवक ने लव-मैरिज करने के बाद पत्नी को उसके मायकेवालों द्वारा बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
पति ने पत्नी को छुड़ाने की गुहार लगाई है।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गाँव मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी प्रीत नागर ने बताया कि उसने 4 जुलाई 2025 को गाजियाबाद के थाना टीला शाहबाजपुर क्षेत्र के गाँव जावली निवासी नेहा से लव मैरिज की थी। दोनों खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहे थे, लेकिन शादी के बाद से नेहा का भाई अंकित, अक्षय, चाचा का लड़का साहिल और मामा हरेंद्र लगातार धमकी दे रहे थे। ये लोग दोनों को जान से मारने की धमकी देते थे और नेहा को वापस घर ले जाने का दबाव बनाते थे।
पीड़ित पति ने बताया कि 3 दिसंबर 2025 से नेहा के भाई-रिश्तेदार उसे जबरदस्ती अपने घर ले गए और वहाँ बंधक बनाकर रखा हुआ है। वहाँ उसकी पत्नी के साथ रोज़ मारपीट हो रही है। प्रीत बहुत परेशान है और बार-बार गुहार लगा रहा है कि उसकी पत्नी को जल्दी से जल्दी छुड़वाया जाए।
थाना बाबूगढ़ प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












