ATMS College of Education Menmoms
News

लव-मैरिज के बाद दहेज में दो लाख रुपए ना देनें पर विवाहिता को दिया तीन तलाक

हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी युवती द्वारा लव मैरिज के बाद दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि उसने एक साल पहले जनपद अमरोहा के गांव निवासी युवक से परिजनों के बिना मर्जी के प्रेम विवाह कर लिया था। इस समय वह पांच माह की गर्भवती है। कुछ माह पहले दोनों परिवारों में सुलह होने के बाद उसका मायके आना-जाना भी शुरू हो गया। लेकिन कुछ समय से पति और उसके परिजनों ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दिया। लेकिन मायके पक्ष की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसने दहेज की मांग पूरी करा पाने से मना कर दिया।

जिसके बाद से आरोपी लगातार उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। इतना ही नहीं ससुराल पक्ष के लोगों के कहने में आकर पति ने उसे तीन तलाक देते हुए घर से निकाल दिया और वापस लौटने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ पीयूष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page