ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

धू-धू कर जले रावण,मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले, रावण व उसके भाईयों का पुतला दहन देखने उमड़ी भीड़

हापुड़।

रामलीला मैदान में श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला
में दशहरा पर्व कलाकारों ने शुक्रवार सुबह मेघनाथ व रावण वध का मंचन किया। जिसके उपरांत
सुन्दर भव्य आकर्षक आतिशबाजी का आयोजन किया गया। बुधवार की तडक़े रावण
मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। तीनों पुतले धू धू कर जलकर
राख हो गये। आतिशबाजी व पुतला दहन देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा।
रामलीला मैदान सहित शहर में अन्य स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात किया
गया था।
रामलीला मंचन भगवान श्रीराम की आरती के बाद शुरू
हुआ। रामलीला मंचन में मेघनाथ व लक्ष्मण के बीच युद्घ शुरू हुआ। मेघनाथ
युद्घ भूमि में पहुंचकर बादलों से वाणों की बरसात करता है। तभी लक्ष्मण
और मेघनाथ का भीषण युद्घ होता है। लेकिन अंत में लक्ष्मण मेघनाथ का वध कर
देता है।
मेघनाथ की मृत्यु की सूचना मिलते ही रावण बहुत बहुत दुखी व
क्रोधित होता है। और युद्घ भूमि की ओर अपना रथ लेकर चल देता है। रावण
लक्ष्मण के पास बोला दुष्टï वानरों को क्यों मरवा रहा है। मुझे देख मैं
तरा काल हूँ। मेरे पुत्र के घातक में तुझे ही ढूंढ रहा था। आज तुझे मारकर
अपना कलेजा ठंडा करुँगा। तभी भगवान श्रीराम सामने आ जाते है। दोनों के
मध्य भीषण युद्घ होता है। रावण अनेकों बार मरता और कुछ देर बाद फिर से
जीवित हो जाता है जिसे देखकर श्रीराम विचलित हो जाते है। जिसे देखकर
विभीषण भगवान श्रीराम को बताते है कि रावण की नाभी में अमृत है। जब तक वह
नहीं सूखेगा तब तक रावण का वध नहीं होगा सकता है। इसके उपरांत श्रीराम
अग्नि बाण रावण की नाभी पर मारते है। जिससे रावण की मृत्यु हो जाती है।
जिसके उपरांत रामलीला मैदान में भव्य सुन्दर आतिशबाजी का आयोजन
किया जाता है। बुधवार की तडक़े भगवान श्रीराम द्वारा रावण मेघनाथ व
कुंभकर्ण के पुतलों को अग्नि के वशीभूत किया जाता है। और तीनों पुतले धू
धू करके जलने लगते है। सुन्दर आतिशबाजी व पुतलों का दहन देखने के लिए जन
सैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार की सुबह तक रामलीला मैदान लोगों से भरा हुआ
था। जिसे देखते हुए रामलीला मैदान सहित शहर में विभिन्न स्थानों पर भारी
संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस अधिकारियों ने भी रामलीला
व रावण दहन स्थल का निरीक्षण किया। दशहरा पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होने पर
जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page