ATMS College of Education Menmoms
News

रोडवेज अधिकारियों पर दर्ज हुई कन्डेक्टर की आत्महत्या मामलें में एफआईआर

हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में सात माह पूर्व रोडवेज अधिकारियों के उत्पीड़न से क्षुब्ध संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या मामलें में कोर्ट के आदेश पर रोडवेज अधिकारी व कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।‌

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हापुड़ कोर्ट ने रोडवेज के संविदा परिचालक द्वारा पिछले वर्ष आत्महत्या करने के मामले में हापुड़ कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। मृतक की मां ने रोडवेज के अधिकारी और कर्मचारियों पर उसके बेटे के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए न्यायालय में वाद दायर किया था।
अधिवक्ता भोपाल सिंह सिसोदिया ने बताया कि मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी सुमन ने न्यायालय में एक वाद किया था जिसके अनुसार उसका बेटा हेमंत कुमार शर्मा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधीन संविदा पर रोडवेज डिपो हापुड़ में परिचालक था। महिला का आरोप है कि अधिकारी उसके बेटे का उत्पीड़न कर रहे थे जिसके चलते उसने 24 अगस्त 2023 को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। डिपो के अधिकारियों ने उसे उसके बेटे से मिलने तक नहीं दिया था। पीड़िता ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page