रोटरी क्लब ऑफ हापुड़ डायमंड के तत्वावधान में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर , 155 मरीजों की हुई जांच

रोटरी क्लब ऑफ हापुड़ डायमंड के तत्वावधान में आयोजित हुआ
स्वास्थ्य शिविर , 155 मरीजों की हुई जांच
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
रोटरी क्लब ऑफ हापुड़ डायमंड ने मैक्स हास्पिटल पड़पड गंज के सहयोग से रेलवे रोड़ पर एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में कुल 155 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया।
क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन पूनम करनवाल एवं सचिव शिखा बंसल ने बताया कि क्लब शीघ्र ही किशोर उम्र की बालिकाओं के लिए एनीमिया जांच एवं उपचार अभियान आयोजित करेगा। साथ ही थैलेसीमिया रोगियों की स्क्रीनिंग भी करवाई जाएगी, जिसके पश्चात इलाज की व्यवस्था रोटरी क्लब द्वारा की जाएगी।
शिविर में डॉ. मनोज तायल (कैंसर रोग विशेषज्ञ), डॉ. करुणा झा (हेमेटोलॉजिस्ट), एवं डॉ. सौमिल जैन (जनरल फिजिशियन) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
स्वास्थ्य शिविर के उपरांत आयोजित रोटरी सभा में डॉ. मनोज तायल और डॉ. करुणा झा ने कैंसर के उपचार एवं उसकी रोकथाम पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए।
इस मौके पर डॉ. पायल गुप्ता, तनु शर्मा, सुधिक्षा गुप्ता, रचना जिंदल, एवं नीरू अग्रवाल ,सचिव शिखा बंसल ,
डॉ. विक्रांत बंसल, मनोज़ करनवाल, विवेक शर्मा, राजीव जिंदल,दीपक अग्रवाल एवं विपिन गुप्ता आदि मौजूद थे।












