रेलवे रोड पर रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर तैयारी शुरू, कराई पैमाइश

हापुड़।
पिलखुवा नगर में रेलवे रोड पर रेलवे लाइन के ऊपर ओवर ब्रिज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बुधवार को रेलवे विभाग एवं नगर पालिका परिषद पिलखुआ के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने प्रस्तावित ओवरब्रिज स्थल पर पहुंचकर पैमाइश करा।
रेलवे रोड स्थित रेलवे लाइन पर नगर की जनता पिछले काफी समय से ओवर ब्रिज निर्माण की मांग करती आ रही है। अब उनकी मांग पूरी होती दिखाई दे रही है। बुधवार को रेलवे विभाग व नगर पालिका परिषद के अधिकारियों की टीम ने रेलवे रोड स्थित सडक़ की चौड़ाई,आसपास की भूमि,दुकानों एवं आवासीय भवनों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
ओवरब्रिज बनने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी। वर्तमान में फाटक बंद रहने के कारण स्कूली बच्चों,व्यापारियों, कर्मचारियों और मरीजों को काफी परेशानी होती है। ओवरब्रिज बनने से शहर के दोनों हिस्सों के बीच आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
पैमाइश के दौरान स्थानीय निवासी सचिन का कहना है,कि ओवरब्रिज निर्माण पिलखुआ के लिए बहुत जरूरी है। अधिकारियों द्वारा की गई पैमाइश के बाद चर्चा है कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द ही ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।












