M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

सरस्वती मेडिकल कॉलेज द्वारा किशोर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

सरस्वती मेडिकल कॉलेज द्वारा किशोर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का सफल आयोजन

हापुड।
सरस्वती हॉस्पिटल एवं सरस्वती मेडिकल कॉलेज, हापुड़ ने स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में एक और सराहनीय पहल करते हुए राजपूताना इंटर कॉलेज, पिलखुआ में किशोर स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य किशोर आयु वर्ग के बच्चों को इस अवस्था में होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी देना तथा उनके समाधान के प्रति जागरूक करना था।

शिविर के दौरान छात्रों को पोषण संबंधी कठिनाइयाँ, मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियाँ, जोखिमपूर्ण व्यवहार तथा किशोरावस्था से जुड़ी अन्य चिकित्सकीय समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को यह भी बताया गया कि वे कैसे इन समस्याओं से बचाव कर सकते हैं और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर जीवन को बेहतर बना सकते हैं।

स्वास्थ्य विषयक जानकारी के साथ-साथ छात्रों को चिकित्सा, नर्सिंग और फार्मेसी जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया गया। सरस्वती मेडिकल कॉलेज की ओर से *डॉ. भावना कोहली (प्रोफेसर, पीडियाट्रिक्स)* , डॉ. रीमी सिंह (सहायक प्रोफेसर, पीडियाट्रिक्स), डॉ. आशीष चौहान (सीनियर रेज़िडेंट, पीडियाट्रिक्स) और डॉ. दीपांशा माथुर (पीजी छात्रा) ने सक्रिय सहभागिता की। इसके अतिरिक्त नर्सिंग कॉलेज से प्रिया, फार्मेसी कॉलेज से संजय चौधरी और हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. जय कुमार ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

राजपूताना इंटर कॉलेज के प्राचार्य श्री राज बहादुर सिंह तथा अध्यापकगण श्री प्रेपाल, श्री सतेंद्र सिंह, श्री योगेश जादौन और श्री धर्मेंद्र तोमर भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और इस पहल की सराहना की।



इस अवसर पर प्राचार्य (SIMS) डॉ. बरखा गुप्ता, सीनियर एडवाइजर डॉ. आर.के. सहगल, जीएम (SIMS) एन. वर्धराजन, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन आर. दत्त, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. वाई.सी. गुप्ता, चेयरमैन डॉ. जे. रामचंद्रन और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती राम्या रामचंद्रन ने पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी।



अंत में, कार्यक्रम की सफलता पर सरस्वती हॉस्पिटल एवं सरस्वती मेडिकल कॉलेज की पूरी टीम को बधाई दी गई और समाज सेवा एवं जनजागरूकता की इस परंपरा को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया गया













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page