ट्रक से एफसीआई का चोरी चावल उतार रहे लोग पुलिस को देख भागे, जांच शुरू

ट्रक से एफसीआई का चोरी चावल उतार रहे लोग पुलिस को देख भागे, जांच शुरू
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में देर रात एक ट्रक से एफसीआई के चोरी के चावल उतारने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो चोर चावल की बोरियां फेंककर फरार हो गए। सूचना के बाद जिला पूर्ति विभाग और पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोदीनगर रोड पर देर रात पेपर मिल के सामने एफसीआई के खाद्यान्न के बोरो से भरा एक ट्रक आकर रुका। लोगों ने बताया कि ट्रक में से कुछ लोग बोर उतार रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, तभी चालक और अन्य लोगों ने पुलिस को दिखा।
अफरातफरी में खाद्यान्न की चोरी कर रहे लोग चावल से भरे बोरों को छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडे सहित जिला पूर्ति विभाग की टीम पहुंची।
टीम ने मौके से बोरो को जब्त कर लिया है। बोरो पर एफसीआई की मोहर आदि लगी हुई है। बता दें कि इससे पहले भी मोदीनगर रोड पर कुछ दिन पहले एफसीआई का खाद्यान्न चोरी होने का मामला सामने आया था। इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी।
मामले में जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह का कहना है कि टीम को मौके पर भेजा गया है। बोरो की जांच कराई जा रही है।











