ATMS College of Education Menmoms
News

रेप के प्रयास का विरोध करने पर पति ने कहा – तलाक,तलाक,तलाक

रेप के प्रयास का विरोध करने पर पति ने कहा – तलाक,तलाक,तलाक

हापुड़।‌ हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास व दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं, शिकायत करने पर पति ने विवाहिता को तलाक दे दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हाफिजपुर के गांव निवासी विवाहिता ने बताया कि नौ मार्च 2019 को उसकी शादी सद्दाम निवासी कस्बा खिवाई जिला मेरठ के साथ हुई थी। परिजनों ने शादी में आठ लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन शादी में मिले दान दहेज से पति सद्दाम, जेठ इसरार, इखलाक, कामिल, अब्दुल और जेठानी साजिदा खुश नहीं थे। आरोपी दहेज में कार व दो लाख रुपये नगद की अतिरिक्त मांग कर उसका उत्पीड़न करने लगे। ड्राइवर होने के कारण उनका पति अधिकतर बाहर रहता था। आरोपी जेठ इसरार व इखलाक उस पर गंदी नजर रखने लगे। 25 अक्तूबर 2024 को आरोपी जेठ इखलाक कमरे में घुस आया। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास भी किया। उसने फोन कर इसकी सूचना अपने पति को दी थी। इस पर पति ने उसे तलाक कर अपनी दूसरी शादी करने की उसे धमकी दी थी। 27 अक्तूबर को सभी आरोपियों ने पिटाई कर उसे बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। इसके बाद वह बमुश्किल अपने मायके पहुंची थी। पांच जनवरी 2025 की शाम छह बजे आरोपी पति व जेठ उसके घर आए थे। दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांगकर जेठ के कहने पर पति ने उसे तलाक दे दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर यहां से भाग गए।

थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page