HapurNewsUttar Pradesh
रिश्तेदारी में गए परिवार के घर में चोरों ने की लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में चोरों ने रिश्तेदारी में गए परिवार के घर में लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गए।
हापुड़ क्षेत्र के मोहल्ला नूर बफानगंज निवासी असलम ने बताया कि वह परिवार सहित अपनी रिश्तेदारी में मेरठ गए थे। देर रात चोर ताले तोड़कर चोर मकान में घुस गए और 1.50 लाख रुपये, दस लाख के सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान ले गए। शुक्रवार सुबह वह परिवार के साथ घर वापस लौटा तो घर के ताले टूटे पड़े थे और सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। इसके बाद उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












