ATMS College of Education Menmoms
HapurNews

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने कुष्ठ आश्रम मे वितरित किए फल

हापुड़। मंगलवार को कांग्रेस जनों ने फ्री गंज रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को फल और बिस्किट के पैकेट वितरित किए।
एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी ने बताया है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी के 51 वें जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैं इस दौरान कांग्रेस जन शहर में वृद्धाश्रम,गरीब बस्ती आदि जगहों पर लोगों के बीच जाकर उन्हें जरूरत का सामान मुहैया करा रहे हैं। इससे पहले 19 जून दिन रविवार को भी शहर की गरीब बस्तियों में जाकर कांग्रेस जनों ने आदरणीय राहुल गांधी जी के 51 वें जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया था जिसमें कांग्रेस जनों ने यूपी कांग्रेस की प्रभारी आदरणीया प्रियंका गांधी वाड्रा जी द्वारा भेजी गई कोरोना किट और मास्क जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का काम किया था।
महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने कहा हैं कि आदरणीय राहुल गांधी द्वारा कोविड महामारी के दौरान अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैंसला वाकई में सराहनीय हैं प्रशंसनीय हैं आदरणीय राहुल गांधी जी के आदेशानुसार कांग्रेस जन उनके 51 वें जन्मदिवस पर हर साल की तरह केक न काटकर गरीब,असहाय और कुष्ठ रोगियों के बीच जाकर सेवा करके मना रहे हैं। साथ ही ये भी बताया हैं कि सेवा ही मानव के लिए परम धर्म हैं हर व्यक्ति को धर्म से ऊपर उठकर लोगों की सेवा करनी चाहिए।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी डॉक्टर जकरिया मनसबी,शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा और शहर सचिव व पूर्व मीडिया प्रभारी गौरव आर.के.गर्ग भी मौजूद रहे।

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने कुष्ठ आश्रम मे वितरित किए फल


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page