कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर भाजपा कार्यकर्ता के बेटे ने युवती के साथ किया रेप, बनाई अश्लील वीडियो व फोटो, 1.82 लाख रुपए की डिमांड, एफआईआर दर्ज

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर भाजपा कार्यकर्ता के बेटे ने युवती के साथ किया रेप, बनाई अश्लील वीडियो व फोटो, 1.82 लाख रुपए की डिमांड, एफआईआर दर्ज
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र में एक भाजपा कार्यकर्ता के बेटे पर एक युवती ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर घर में घुसकर रेप कर अश्लील वीडियो व फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने व 1.82 लाख रुपए की डिमांड का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के माता मौहल्ले निवासी एक भाजपा कार्यकर्ता के बेटे दीपांशु ने एक युवती के साथ काम शुरू किया और उनके घर आने जानें लगा ।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस बीच आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर अपने घर चला गया, बाद में
चोरी से घर की डुप्लीकेट चाबी बनवाकर घर के अंदर घुस आया और रेप कर अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए थे, जिसमें उसकी बहन भी शामिल हैं।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी किसी गौरव को बर्बाद करने में उसकी हेल्प का दबाव डालता था और बाद में शादी करने का भी झांसा देता था। घटना का विरोध करने पर उसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी व 1.82 लाख रुपए की डिमांड की। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की तहरीर थाने में दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












