ATMS College of Education Menmoms
Astrology

राशिफल 27 मई: मेष राशि वालों के लिए दिन है जोखिम भरा, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

ग्रहों की स्थिति-सूर्य, शुक्र और राहु वृषभ राशि में हैं। बुध और मंगल मिथुन राशि में हैं। केतु और चंद्रमा वृश्चिक राशि में हैं। वक्री शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-
मेष-
जोखिम भरा दिन है। कोई रिस्‍क न लें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब मध्‍यम है। सूर्यदेव को जल देते रहें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ-जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। रोजी-रोजगार में मध्‍यम से उत्‍तम की ओर चलते रहेंगे। प्रेम की स्थिति थोड़ी बेहतर जरूर हुई है। मां काली की अराधना करते रहें।

मिथुन-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। प्रेम में दूरी बरकरार है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कर्क-भावुक मन से कोई निर्णय न लें। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम में थोड़ी तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम स्थिति बनी रहेगी। लाल वस्‍तु पास रखें।

सिंह-पराक्रम रंग लाएगा। भाई-बहन, मित्रों का साथ होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करते रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान और सोचने की शक्ति पहले से बेहतर है। व्‍यापार ठीक-ठाक चल रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

कन्‍या-पौरुष से भरी हुई स्थिति है। आत्‍मशक्ति से भरी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति मध्‍यम होगी लेकिन किसी तरह की कोई समस्‍या नहीं है। व्‍यापार रुक-रुककर चलता रहेगा। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-मुखरोग के शिकार हो सकते हैं। कुटुम्‍बीजनों के साथ तू-तू, मैं-मैं की स्थिति हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार मध्‍यम गति से आगे बढ़ता रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-उर्जा का संचार होगा लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य का जोखिम अभी बना हुआ है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। लाल वस्‍तु पास रखें।

धनु-मन चिंतित बना रहेगा। खर्च की स्थिति को देखकर आपका मन परेशान रहेगा। कर्ज की भी स्थिति आ सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय चलता रहेगा। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर-आर्थिक मामले सुलझेंगे। मन संकुल रहेगा, खुश रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम से उत्‍तम की तरफ बढ़ते रहेंगे। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-व्‍यवसायिक स्थिति सुधार की ओर जा रही है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम की स्थिति सुधार की ओर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही निर्णय ले पाएंगे। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा लेकिन सम्‍मान के प्रति सजग रहें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति बेहतर और व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चलते रहेंगे। हनुमान जी की अराधना करते रहें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page