ATMS College of Education Menmoms
Astrology

राशिफल 21 अप्रैल: मां सिद्धिदात्री आज इन राशि वालों पर बरसाएंगी असीम कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका रामनवमी का दिन

ग्रहों की स्थिति-मेष राशि में सूर्य, बुध, शुक्र हैं। वृषभ राशि में राहु हैं। चंद्रमा कर्क राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। मकर राशि में शनि हैं। गुरु कुंभ राशि में बने हुए हैं। ग्रहों की स्थिति मध्‍यम है।

राशिफल-

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, भौतिक सुख सम्‍पदा में वृद्ध‍ि होगी। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक लाभ होगा। अच्‍छी स्थिति दिख रही है। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

वृषभ-पराक्रम रंग लाएगा। व्‍यापारिक लाभ होगा। शासन-सत्‍ता पक्ष से बचकर रहें। प्रेम की स्थिति में दूरी बनी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम चलेगा। सफेद वस्‍तु का शिव मंदिर में दान करें या किसी गरीब को पेय पदार्थ जैसे दूध या जल दान करें।

मिथुन-वाणी पर नियंत्रण रखें। पूंजी निवेश न करें। धनागमन बना रहेगा। कुटुम्‍बीजनों में वृद्धि होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक लाभ होता रहेगा। लाल वस्‍तु का दान करें।

कर्क-सितारों की तरह चमकते रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य सुधार की ओर है। प्रेम में दूरी बनी रहेगी लेकिन प्रेम बना रहेगा। व्‍यापारिक लाभ होता रहेगा। परेशान न हों। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-मन थोड़ा परेशान रहेगा लेकिन कोई दिक्‍कत नहीं होगी। सब अच्‍छा होगा। स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर, प्रेम की स्थिति अच्‍छी है, संतान पक्ष ठीक चल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप ठीक चल रहे हैं। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कन्‍या-रुका हुआ धन वापस होगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान दें। प्रेम की स्थ्‍िाति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। शनिदेव की अराधना करते रहें।

तुला-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। सफेद वस्‍तु पास रखें।

वृश्चिक-भाग्‍यवश कुछ काम बनेगा। मन धार्मिक बना रहेगा। यात्रा का योग बन सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक लाभ होता रहेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

धनु-जोखिम भरा समय है। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलेगा। भगवान शिव की अराधना करें। किसी शिवालय में कुछ भी द्रव्‍य पदार्थ अर्पित करें या किसी गरीब को दूध या जल दें।

मकर-जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम की स्थ्‍िाति अच्‍छी होगी। नजदीकी आएगी। व्‍यापारिक लाभ होगा। रंगीन बने रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम और व्‍यापार अच्‍छा चल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। ननिहाल पक्ष से कुछ शुभ समाचार मिलेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य थोडा परेशान करेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-विद्यार्थियों, लिखने-पढ़ने के लिए अच्‍छा समय है। व्‍यापार सही चलेगा। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। स्‍वास्‍थ्‍य में पहले से सुधार है लेकिन कमजोरी अभी है। पीली वस्‍तु पास रखें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।



Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

14 Comments

  1. Pingback: Charter revolvers
  2. Pingback: pk789
  3. Pingback: altogel
  4. Pingback: chat rooms
  5. Pingback: protein shakes
  6. Pingback: cinemarule
  7. Pingback: pgslot
  8. Pingback: Catherine
  9. Pingback: click
  10. Pingback: SEO Las Vegas

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page