M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

राशिफल 18 जून: शनि और बुध वक्री हैं, गुरु अधिगामी, ग्रहों की यह चाल जानें आपकी राशि में लाएगी क्या बदलाव

ग्रहों की स्थिति-बुध और राहु वृषभ राशि में हैं। शुक्र और सूर्य मिथुन राशि में हैं। कर्क राशि में मंगल, चंद्रमा कन्‍या राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु हैं। मकर राशि में शनि और कुंभ राशि में गुरु का गोचर है। शनि और बुध वक्री गति से चल रहे हैं। नीच के मंगल हैं। अधिगामी गुरु हैं।

राशिफल-
मेष-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम, संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यवसायिक स्थिति भी आपकी अच्‍छी दिख रही है। सूर्यदेव को जल दें और हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-भावनाओं पर काबू रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक, प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप मध्‍यम गति से आगे चलते रहेंगे। थोड़ा डिस्‍टर्बिंग टाइम है। मां भगवती का स्‍मरण करते रहें।

मिथुन-भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्‍भव है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार और व्‍यवसाय सही दिशा में चलता रहेगा। भगवान विष्‍णु का स्‍मरण करते रहें।

कर्क-व्‍यवसायिक लाभ दिख रहा है। पराक्रम रंग लाएगा। भाई-बहन-मित्रों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति में सुधार होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। हनुमान जी का स्‍मरण करते रहें।

सिंह-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुपए-पैसे का आवक बना रहेगा। निवेश से बचें और कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। शनिदेव का स्‍मरण करते रहें।

कन्‍या-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

तुला-खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। थोड़ा सा किसी चीज को बेवजह भी सोच कर मानसिक परेशानी हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मन थोड़ा सा खिन्‍न रहेगा। भगवान शिव का स्‍मरण करते रहें।

वृश्चिक-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नए स्रोतों से भी पैसे आएंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति बेहतर, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चलते रहेंगे। भगवान विष्‍णु का स्‍मरण करते रहें।

धनु-कोर्ट-कचहरी में विजय, स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। हरा चारा किसी मवेशी को खिलाना अच्‍छा रहेगा। गणेश जी का स्‍मरण करते रहें।

मकर-भाग्‍य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार सही चलेगा। मां भगवती का स्‍मरण करते रहें।

कुंभ-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम की स्थिति मध्‍यम, व्‍यापार सही चलता रहेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर, मन प्रसन्‍न रहेगा, व्‍यापार आपका ठीक चलेगा। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह
गोरखपुर।

.

Source link

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page