fbpx
News

रामलीला कमेटी के रविंद्र प्रधान व विनोद मंत्री,शुभम् व सुयश वरिष्ठ मंत्री निर्विरोध चुनें गए,मिली शुभकामनाएं




हापुड़। श्री रामलीला समिति हापुड़ के पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध संपन्न हो गया है। इस वर्ष के लिए रविदं्र गुप्ता प्रधान व विनोद वर्मा मंत्री चुने गए है। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों बधाई देने के बाद चुनाव अधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

सहायक चुनाव अधिकारी शिव कुमार ने बताया कि श्री रामलीला समिति का चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। पहले कार्यकारिणी के 13 सदस्य का चयन निर्विरोध हुआ। इसके बाद पदाधिकारियों का भी चयन निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें रविंद्र गुप्ता को प्रधान, अनिल आजाद व देवेंद्र कुमार डीके को वरिष्ठ उप प्रधान, नवीन वर्मा व रामकुमार गर्ग को उप प्रधान, विनोद वर्मा को मंत्री, सुयष वशिष्ठ व शुभम गोयल को वरिष्ठ मंत्री, कपिल अग्रवाल व मनीष मित्तल को उप मंत्री, उमेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और हरि प्रकाश जिंदल व महेश चंद कंसल को कार्यकारणी सदस्य निर्विरोध चुना गया।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page