ATMS College of Education Menmoms
News

250 लोगों के बैंक खातों से 2.50 करोड़ रूपये उड़ानें वाले दो साइबर ठग गिरफ्तार , 40 हजार रु,लैपटाप, मोबाइल फोन, आधार कार्ड बरामद


हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप)।
हापुड़ व साइबर पुलिस ने 250
बैंक खातों से 2.50 करोड़ रूपये उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर
उनसे 40,000/- रूपये, लैपटाप, मोबाइल फोन, आधार कार्ड व पैन कार्ड आदि बरामद किए है। ठग
फर्जी ग्राहक सेवा केन्द्र खोलकर लोगों के फिंगर प्रिंट क्लोन बनाकर आधार कार्ड से लिंक खातों से रुपयेन उड़ा लेते थे।
जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर अपराध करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हापुड़ नगर पुलिस व जनपदीय साइबर सैल द्वारा बैंक खातों से रूपये उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 2 शातिर ठगों
रहमतउल्ला उर्फ दद्दू पुत्र नबीउल्ला व ग्यासुदीन खांन पुत्र जमालुद्दीन खांन निवासी 78B घोसीपुर गवर्मेन्ट प्राईमरी स्कूल के पास वार्ड नं0 80 थाना तिवारीपुर जनपद गोरखपुर को
मेरठ रोड, हापुड (निकट बस अड्डा) से गिरफ्तार कर 40,000 रूपये नगदी ,एक लैपटॉप, एटीएम कार्ड ,एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, 4 मोबाइल फोन , आधार कार्ड बरामद किए।
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि
गिरफ्तार ठगों से पूछताछ करने पर बताया गया कि हमारा एक अन्य साथी बग्गा उर्फ फकरुद्दीन है, हम तीनों गोरखपुर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अभियुक्त (ग्यासुदीन व रहमतउल्ला) फर्जी खातों का इंतजाम करते हैं फिर हमारा साथी बग्गा उर्फ फकरुद्दीन फर्जी BC Point (ग्राहक सेवा केन्द्र) खोलकर खातों से धनराशि ट्रांसफर कर लेता है, ट्रांसफर की गई धनराशि को अलग-अलग फर्जी खातों में डालकर ATM से निकाल लेते हैं।
अपराध (ठगी) करने का तरीका:

इनके द्वारा लोगों के नाम से खाता खुलवाकर उनकी बैंक पासबुस व एटीएम कार्ड अपने पास रख लिये जाते थे, साथ ही उनका वीडियो केवाईसी कराकर सीएसपी बना लेते थे तथा इसके पश्चात विभिन्न माध्यमों से आधार कार्ड नम्बर व अंगूठे का प्रिंट प्राप्त कर अंगूठे का फिंगर प्रिंट क्लोन बनवा लेते थे। इस प्रकार प्राप्त आधार कार्ड नम्बर व फिंगर प्रिंट क्लोन से उपरोक्त BC Point (ग्राहक सेवा केन्द्र) से लिंक बैंक खातों में पैसे ट्रासफर करके ATM से निकाल लेते थे।
.


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page