ATMS College of Education Menmoms
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

1992 के कार सेवकों को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन सम्मानित करेंगी:राजेन्द्र

1992 के कार सेवकों को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन सम्मानित
करेंगी:राजेन्द्र

हापुड़

रविवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गुर्जर
के आवास पर कार्यकारिणी की बैठक में फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष सुन्दर कुमार
आर्य ने राम मन्दिर आन्दोलन के कार सेवकों को सम्मानित करने का प्रस्ताव
रखा,जिसको कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से सहमति जताई। साथ ही फाउंडेशन ने
आगामी 25 फऱवरी बुलन्दशहर रोड मोहल्ला छज्जूपुरा स्थित मिश्रा डेरी पर
कार्यक्रम आयोजित कर कार सेवकों को सम्मानित किया जाना निर्धारित किया।
फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गुर्जर ने कहा की फाउंडेशन
विगत 10 वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण क़ानून की माँग को लेकर आन्दोलन कर
रहा हैं,उसके लिए फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने 22 दिन
अनशन किया। उसमें प्रधानमंत्री के सलाहकार से वार्ता हुई थी,जिसके
परिणाम् स्वरूप भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कमेटी बनाने की
घोषणा की। जिसके लिए एकमत से सरकार का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि जब तक देश में सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून
बनाकर सभी पर लागू नहीं होता तब तक फाउंडेशन का आन्दोलन जारी रहेगा। कार
सेवकों को सम्मानित करने का हमें सौभाग्य प्राप्त होगा।
इस अवसर पर शशि गोयल जिलाध्यक्ष (महिला विंग)हापुड़, विजय मित्तल
नगर अध्यक्ष,ओमप्रकाश, जयकरण बंसल,नीलम गुप्ता,धर्मवीर
मुटरेजा,धर्मेन्द्र चौधरी,उमाशंकर शर्मा,अनिल गुप्ता,दुर्गेश तोमर,अमरेश
त्यागी,सुनील शर्मा,कटार सिंह सत्यपाल सिंह सिरोही, अनिता शर्मा,सुधीर
कसाना,मंगलसैन कसंल,मुकेश अग्रवाल,राजेश नारंग,नवीन जिन्दल पेप्सी,सौरभ
शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page