News
स्मार्ट मीटर को लेकर महिलाओं ने किया जबरदस्त प्रदर्शन, मीटर में की तोड़ फोड़

हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया और घर के बाहर लगे स्मार्ट मीटर को डंडों से तोड़ फोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मौहल्ला रामगढ़ी की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने व अधिक बिजली बिल आने के विरोध में लाठी-डंडे लेकर सड़क पर प्रदर्शन करते हुए कई स्मार्ट मीटरों में तोड़फोड़ कर दी।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर लागू होने से आम उपभोक्ताओं पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने विभाग से पुराने मीटरों को ही चालू रखने की मांग दोहराई।











